शेखपुरा। वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव होने से जहां नवादा के लोग खुशी का इजहार कर रहे हैं वहीं शेखपुरा जिला के लोग जिला मुख्यालय के शेखपुरा रेलवे जंक्शन पर बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जबरदस्त विरोध किया।

जिले के बड़ी संख्या में सामाजिक और विभिन्न दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं के द्वारा हाथ में काली पट्टी लगाकर बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का विरोध किया गया। बता दें कि यह ट्रेन वाराणसी से चलकर नवादा होते हुए शेखपुरा होकर देवघर तक जाती है। इस एक्सप्रेस को शेखपुरा जिला मुख्यालय के रेलवे जंक्शन पर नहीं रुकने से यहां के लोगों में काफी नाराजगी देखी गई । जिले के लोगों को यहां से रेलगाड़ी पकड़ने के लिए नवादा जाने की मजबूरी हो गई है। वंदे भारत मातरम ट्रेन बनारस से देवघर के लिए चलने का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुभारंभ किया गया । इसी शेखपुरा जंक्शन से गुजरते हुए रेलगाड़ी को देखने के लिए बड़ी संख्या में उत्सुक लोग भी देखे गए । जबकि जिले के सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता शंभू यादव के साथ-साथ कई लोगों ने हाथ में काली पट्टी लगाकर रेलगाड़ी का स्वागत भी किया और विरोध भी किया ।

शंभू यादव ने कहा कि शेखपुरा जंक्शन है तथा यह स्थान बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री तथा महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की गृह भूमि है।इस जिले में इस ट्रेन का ठहराव होना चाहिए । नहीं होने से यहां के लोगों में काफी दुख है।इस ट्रेन के यहां ठहराव न होने के कारण जिले के लगभग आठ लाख की आबादी की उपेक्षा की जा रही है।









