रजौली-सिरदला मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर दो युवकों की मौत

रजौली-सिरदला मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

 

 

 

खबर नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र से है ,जहां रजौली-सिरदला मार्ग पर केंदुआ मोड़ के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरदला थाना क्षेत्र के गोंदपुर गांव निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सिरदला से रजौली आ रहे थे। इसी दौरान केंदुआ मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

AEDO परीक्षा 2026के दौरान पुलिस ने हाईटेक चीटिंग का भंडाफोड़

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

मृतकों एवं घायल की पहचान : 1. सूरज कुमार, पिता-दिनेश चौधरी 2. लिटो कुमार, पिता-गणेश चौधरी, दोनों निवासी गोंदपुर, सिरदला। घायल रोहित कुमार, निवासी गोंदपुर, सिरदला निवासी हैं।

 

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सूरज कुमार और लिटो कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

 

सूचना मिलते ही रजौली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की खबर मिलते ही गोंदपुर गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। घायल युवक रोहित कुमार का बयान लिया जाना बाकी है। स्थिति में सुधार के बाद पुलिस बयान दर्ज करेगी।

Leave a Comment