लखीसराय। टाउन थाना अध्यक्ष सुनील कुमार साहनी की अध्यक्षता में क्राइम कंट्रोल समीक्षा बैठक आयोजित किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण के प्रति जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए कई सख्त निर्देश दिए । विदित हो कि टाउन थाना अध्यक्ष सुनील कुमार साहनी हर सप्ताह रविवार को थाना परिसर में अपने समस्त स्टाफ—दरोगा, सिपाही, चौकीदार सहित अन्य कर्मियों के साथ बैठक करते हैं। साप्ताहिक बैठक का मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्र की गतिविधियों की समीक्षा करना एवं अपराध नियंत्रण को लेकर कारगर रणनीति बनाना है।
बैठक में श्री साहनी ने रात्रि गश्ती को और अधिक सक्रिय तथा सतर्क बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने की आवश्यकता है। ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि थाना में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की जाए। आगे उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी ।
गौरतलब हो कि टाउन थाना अध्यक्ष सुनील कुमार साहनी अपने पूर्व के कार्यकालों में भी इसी तरह की साप्ताहिक बैठकों के जरिए क्राइम कंट्रोल में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। उनके इस प्रयास से न केवल अपराधों पर अंकुश लगता है, बल्कि आम लोगों में पुलिस प्रशासन को लेकर विश्वास भी बढ़ता है।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस तरह की नियमित बैठकों से पुलिस की सक्रियता बनी रहती है और अपराधियों में भय का माहौल तैयार होता है। शायद अपराधियों को काफी हाईटेक महाजाल डालकर दबोचने में एस एच ओ श्री सहनी बहुत बड़ी महारथ हासिल किए हैं।









