, होली के दिन दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में 13 लोग हुए थे घायल, सेंटिंग के मजदूरी का बकाया मांगने को लेकर घटी थी घटना
शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार पर अरियरी थाना पुलिस ने फरपर गांव में छापामारी कर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।छापामारी का नेतृत्व अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पुलिस सब इंस्पेक्टर सह अनुसंधान पदाधिकारी प्रतिमा कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने संयुक्त रूप में किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पक्ष की ओर से कृष्ण चौहान के दो पुत्रों में सुधीर चौहान तथा परशुराम चौहान तथा दूसरे पक्ष की ओर से इंद्रदेव चौहान का पुत्र जवाहर चौहान बताया गया है।इस बाबत अनुसंधान पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने बताया कि कृष्ण चौहान का पुत्र बंगाली चौहान सेंटिंग मजदूरी का 45000 रुपए बकाया मांगने जब लक्ष्मण चौहान के पास गया था। तब उसने बकाया देने से इनकार करते हुए बंगाली चौहान सहित अन्य के ऊपर हमला करके घायल कर दिया था।इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान लोहे के रॉड ,कुदाल , टांगी भी चली।उक्त घटना में दोनों पक्ष के 13 लोग घायल हो गए थे।जिसमें एक पक्ष के 7 और दूसरे पक्ष के 6 लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में दोनों तरफ से स्थानीय थाना में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इन मामलों के सभी आरोपी फरार चल रहे थे। गिरफ्तार तीनो आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।
डीएम-एसपी ने किया रसोई गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
होली के दिन दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में 13 लोग हुए थे घायल, सेंटिंग के मजदूरी का बकाया मांगने को लेकर घटी थी घटना