पतंजलि योग पीठ हरिद्वार द्वारा संचालित भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की बैठक आयोजित।

लखीसराय। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार द्वारा संचालित भारत स्वाभिमान ट्रस्ट शाखा जिला लखीसराय की बैठक भारती होटल प्रभात चौक के सभागार में प्रोफेसर मनोरंजन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा योग कार्यक्रम आर लाल कॉलेज के मैदान में संपन्न होगा जो प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ होकर 7:30 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में पतंजलि योग पीठ द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त योग गुरु के दिशा निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा । कार्यक्रम में लखीसराय जिला के अधिकतर अधिकारी , जागरूक लोगों को बुलाया जाएगा और उनको योग सत्र में प्रारंभिक योग का अभ्यास कराया जाएगा तथा उन्हें नियमित रूप से योग करने से क्या लाभ होगा यह बताया जाएगा ।आज की बैठक में युवा भारत के जिला प्रभारी विभीषण केवट, पतंजलि जिला योग प्रभारी विनोद कुमार, मनीष कुमार,जिला कार्यकारिणी के सदस्य , रंजीत कुमार जिला प्रभारी, अनुमंडल प्रभारी दिलीप केवट एवं राज्य कार्यकारणी के सदस्य अरविंद कुमार भारती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment