लड़की ने मनचले मजनू की लाठी से की जमकर पिटाई,घर से गई थी बाजार,रास्ते में मनचला करने लगा था छेड़खानी,वीडियो हुआ वायरल

लड़की ने मनचले मजनू की लाठी से की जमकर पिटाई,घर से गई थी बाजार,रास्ते में मनचला करने लगा था छेड़खानी,वीडियो हुआ वायरल

 

शेखपुरा।जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के नीमी गांव के समीप एक अजब मामला सामने आया। जब एक लड़की दुर्गा का रूप लेकर एक मजनू की लाठी से जमकर पिटाई कर दी। लड़की द्वारा मजनू की लाठी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। हालांकि यह मामला बीते गुरुवार की बताई जाती है। बाद में 112 नंबर की पुलिस गाड़ी लड़के को पकड़कर थाने ले गई । जहां फिर समझौता के बाद उसे छोड़ दिया गया। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि बगल के एक गांव की दो लड़कियां शेखोपुर बाजार से जब अपने गांव लौट रही थी तभी बगल के एक गांव सुगिया का एक मनचला मजनू लड़की का पीछा करने लगा और रास्ते में ही छेड़खानी करने लगा।इसी बीच उसने अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया। फिर लड़की नीमी गांव की तरफ मुड़ी थी तभी उसकी नज़र एक बुजुर्ग के ऊपर पड़ी । लड़की ने इस संबंध में बुजुर्ग से शिकायत की ।फिर स्थानीय लोगों ने जुट कर लड़की को एक लाठी देकर मनचले युवक की पिटाई खुद करने के लिए बोला लाठी से लड़की के द्वारा लड़के की जबरदस्त पिटाई कर दी गई। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। इस घटना के संबंध में शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि थाने में युवक द्वारा लड़की से माफी मांगने के बाद उसे मुक्त कर दिया गया। हालांकि घटना के संबंध में लड़की द्वारा कोई लिखित शिकायत पुलिस से नही की गई।

Leave a Comment