राजकीय बुनियादी विद्यालय नारदीगंज में नए साल का पहला दिन विद्यालय में बहुत ही अनोखे ढंग से मनाया गया। इस दिन सभी बच्चों ने अपने हाथ से बने हुए नव वर्ष की शुभकामनाओं वाले कार्ड एवं बैलून इत्यादि से पूरे विद्यालय को सजाया। सामाजिक कुरीतियों पर नाट्य प्रदर्शन भी किया जिसमें विभिन्न वर्गों के द्वारा दहेज प्रथा ,बाल विवाह, भ्रूण हत्या, जेंडर रूढ़िवादिता, इंटरनेट के दुष्प्रभाव, नशा मुक्ति इत्यादि रहे। इस दिन बच्चों के द्वारा अपने विद्यालय का कैलेंडर बनाया गया । जिसमें आठवीं वर्ग के बच्चों ने जनवरी-फरवरी, मार्च अप्रैल, सातवें वर्ग के बच्चों ने मई -जून, जुलाई -अगस्त तथा छठे वर्ग के बच्चों ने सितंबर अक्टूबर नवंबर दिसंबर माह का कैलेंडर बनाया। जिसमें शिक्षा विभाग की छुट्टियों को भी अंकित किया गया है । यह सभी कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाध्यापिका पल्लवी लिसा के निर्देशन एवं सभी शिक्षकों के सहयोग से किया गया। प्रभारी पल्लवी प्रधानाध्यापिका का कहना है की इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व का भी विकास करते हैं। नाटक के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को बारीकी से समझने का उन्हें मौका मिलता है। विधालय कैलेंडर का निर्माण एक टीमवर्क है। उन्हें एक समुदाय में किस प्रकार मिलजुल कर कार्य करना है ताकि वह कार्यक्रम सफल हो पाए सीखते हैं । इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व की क्षमता भी विकसित होती है। उक्त सभी कार्यक्रमों में सभी वार्षिक शिक्षकों का कार्य भी काफी सराहनीय रहा। शिक्षकों में पूनम कुमारी, योगेंद्र कुमार ,शमशाद आलम, रूबी राज ,अखिलेश कुमार , कुमारी सुनीता, निरंजन कुमार इत्यादि रहे प्रशिक्षु शिक्षक का भी योगदान इस कार्यक्रम में सराहनीय रहा।









