बरबीघा के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान संत मेरिस इंग्लिश स्कूल के खेल मैदान में तीन दिवसीय 22वां विद्यालय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्धघाटन मुख्य अतिथि- जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन , एवं अनुमण्डल पदाधिकारी राहुल सिन्हा, संस्थान के प्राचार्य प्रिंस पीजे, निदेशिका दीप्ति के० एस० के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर सभी अतिथिगण को संस्थान के प्राचार्य प्रिंस पीजे, और संस्थान के निदेशिका दीप्ति के० एस० के द्वारा बुके, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । जिला पदाधिकारी महोदय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जरूरी नही है कि सभी विद्यार्थियों में पढ़ाई करने की प्रतिभा हो कुछ ऐसे विद्यार्थी भी होंगे जो पढ़ाई में कमजोर हो सकते है लेकिन उनमें खेलने की प्रतिभा बेहतर हो । इस लिए कोई कमजोर है तो उसे पीछे न छोड़े बल्कि उसकी उत्साह को बढ़ाये और साथ ले कर चले । साथ ही उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में आकर मेरे बचपन की यादें ताजे हो गए। और उन्होंने सभी विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरित किया।
इस मौके में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के अंदर एक जबरदस्त ऊर्जा भर दिया ।
यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर चार हाउस ग्रीन, रेड, ब्लू और येलो के बीच होगा जिसमें एक टीम विजेता और एक टीम उपविजेता घोषित किया जायेगा। प्रथम दिन के खेल समापन तक रेड हाउस 131 अंको के साथ चतुर्थ स्थान, ग्रीन हाउस 185 अंको के साथ तृतीय स्थान, ब्लू हाउस 199 अंको के साथ द्वितीय स्थान, और येलो हाउस 256 अंको के साथ प्रथम स्थान पर बने है
आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया अपना दमखम।
800 मीटर रेस सीनियर बालिका वर्ग में प्रतिज्ञा कुमारी प्रथम, सिमरन कुमारी द्वितीय , अदिति कुमारी तृतीय, 600 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में लक्की राज प्रथम, संध्या कुमारी द्वितीय, अर्चना कुमारी तृतीय, लंबी कूद सुपर जूनियर बालिका वर्ग में काजल कुमारी प्रथम, जिज्ञासा कुमारी द्वितीय, स्वाति कुमारी तृतीय, लंबी कूद सुपर सीनियर बालिका वर्ग में सुबुही शर्मा प्रथम, शीतल कुमारी द्वितीय, गौरी कुमारी तृतीय, लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में सोना कुमार प्रथम, कन्हैया कुमार द्वितीय, प्रत्युष कुमार तृतीय, बिस्किट बाइटिंग किड्डीज बालिका वर्ग में सुप्रिया कुमारी प्रथम, मानवी राजपूत द्वितीय, निषणवी कुमारी तृतीय, बिस्किट बाइटिंग जूनियर कीड्डीज बालक वर्ग में आरुष राज प्रथम, फिदा हुसैन अख्तर द्वितीय, आरुष कुमार तृतीय, लंबी कूद सुपर जूनियर बालक वर्ग में हर्ष राज प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय, अभिषेक कुमार तृतीय, बिस्किट बाइटिंग जूनियर कीड्डीज बालिका वर्ग में परिधि कुमारी प्रथम, फ़रीज़ा इमाम द्वितीय, मौसम रानी तृतीय, लंबी कूद सीनियर बालिका वर्ग में अनमोल कुमारी प्रथम, आराध्या राज द्वितीय, आराध्या कुमारी तृतीय, लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में सोना कुमार प्रथम, कन्हैया कुमार द्वितीय, प्रत्युष कुमार तृतीय, बिस्किट बाइटिंग किड्डीज बालिका वर्ग में सुप्रिया कुमारी प्रथम, मानवी राजपूत द्वितीय, निषणवी कुमारी तृतीय, बिस्किट बाइटिंग जूनियर कीड्डीज बालक वर्ग में आरुष राज प्रथम, फिदा हुसैन अख्तर द्वितीय, आरुष कुमार तृतीय, लंबी कूद सुपर जूनियर बालक वर्ग में हर्ष राज प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय, अभिषेक कुमार तृतीय, बिस्किट बाइटिंग जूनियर कीड्डीज बालिका वर्ग में परिधि कुमारी प्रथम, फ़रीज़ा इमाम द्वितीय, मौसम रानी तृतीय, लंबी कूद सीनियर बालिका वर्ग में अनमोल कुमारी प्रथम, आराध्या राज द्वितीय, आराध्या कुमारी तृतीय, बिस्किट बाइटिंग कीड्डीज बालक वर्ग में ऋषभ राज प्रथम, ऋषभ राज द्वितीय, गोलू कुमार तृतीय।।। पहले दिन का खेल इस तरह से समापन हुआ।










