लावारिस अवस्था में बरामद युवक की लाश की हुई पहचान, यूपी के गोरखपुर का है निवासी, रेलवे में वेल्डर मिस्त्री के रूप में करता था मजदूरी,
शेखपुरा। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकसारी बीघा गांव के समीप सड़क किनारे से पुलिस द्वारा बरामद एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बुधवार की सुबह बरामद की थी। बरामद युवक के शव की पहचान कर ली गई है। वहीं नगर थाना के एएसआई पंकज कुमार सिंह ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की एकसारी बीघा गांव के समीप देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के शव की पहचान के लिए उसे कब्जे में लेकर सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में भेजा गया। वहीं मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला अंतर्गत शिकारीगंज थाना क्षेत्र के बेला खुर्द रसेत निवासी दयाराम के पुत्र साहुल कुमार के रूप में की गई है। मृतक के पिता ने बताया की युवक जिले के बरबीघा रेलवे में बेल्डर के रूप में मजदूरी किया करता था।
मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

परिवार लोगो को पुलिस ने शव की सुपुर्द
9 दिन पहले घर से शेखपुरा आया था । परिवार के लोग तलाश कर रहे थे। लेकिन कुछ अता पता नहीं चला। आज मालुम हुआ कि शव बरामद हुआ है। इधर यातायात पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल प्राप्त सुचना के अनुसार घटना देर रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में यातायात पुलिस को सुचना और जानकारी भी थी। वाबजूद यातायात पुलिस कार्रवाई करने घटना स्थल पर नहीं गई। जिसके बाद नगर थाना के ASI पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया।









