11 को गोवर्द्धन मंदिर में विशेष पूजा में शामिल होंगे समिति के अध्यक्ष सह पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद 

नवादा । जिले के प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र और सनातनी स्वाभिमान का प्रतीक श्री गोवर्द्धन मंदिर प्रांगण में 11 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा को विशेष अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया जायगा जिसमें गोवर्द्धन मंदिर समिति के अध्यक्ष सह पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद शामिल रहेंगे । सोमवार को मंदिर समिति के सचिव महेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई आवश्यक बैठक के बाद उपर्युक्त निर्णय लिया गया । महेंद्र यादव ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 11 जून को प्रातः काल से ही विशेष अनुष्ठान प्रारंभ हो जायगा जबकि संध्या 6 बजे पूर्णाहुति होगी जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है । इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजबल्लभ प्रसाद स्वंय उपस्थित रहेंगे । मंदिर के आचार्य विजय पाण्डेय ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा को प्रातः 8 बजे प्रभात वन्दना एवं वेदी स्थापना किया जायगा जबकि 10 बजे पंचांग पूजन सर्वतोभद्र , नवग्रह पूजन , शिव पार्वती एवं गोवर्द्धन भगवान का अभिषेक के साथ हनुमान जी का पूजन एवं आरती की जायगी । संध्या 4 बजे से पूजन हवन , भव्य आरती एवं पूर्णाहुति का विधान होगा । संध्या 6 बजे से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम है जिसमे समस्त श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप आशीर्वाद प्राप्त हो सकेगा । उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के इस पूजा विधान के बाद प्रत्येक माह के पूर्णिमा को विशेष अनुष्ठान का कार्यक्रम आयोजित किया जायगा जिसमें भजन कीर्तन समेत अन्य आध्यात्मिक गतिविधियाँ संचालित की जायगी । बैठक में अजय यादव , मदन प्रसाद , अजय कुमार , संजय यादव , अरविन्द मिश्रा , गोरेलाल , शैलेन्द्र उर्फ़ शालो जी , राजेन्द्र विश्वकर्मा , महेंद्र प्रसाद समेत दर्जनों श्रद्धालु कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Leave a Comment