लखीसराय स्थानीय लक्ष्मीनारायण ठाकुरबाड़ी से इंग्लिश वार्ड नंबर 2 से 501 कन्या कलश यात्रा लेकर इंग्लिश वार्ड नंबर 345 थाना चौक होते हुए विद्यापीठ चौक पर क्यूल नदी जल लेकर 500 कन्या लक्ष्मी नगर नारायण ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में पहुंचा। इसके साथ ही 72 घंटे का अखंड राम धुनी कार्यक्रम शुरू हो गया। इस कलश यात्रा में पूर्व विधायक फुलेना सिंह, जमुई जिले के चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के कृष्ण चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी ,चंदन कुमार, वार्ड पार्षद पार्वती देवी, उपसभापति शिव शंकर राम, एवं कमेटी के सदस्य बबलू राम, चंद्रवंशी , चंदन कुमार , पंकज कुमार ,सावन कुमार, सोनू कुमार, सागर कुमार, डॉक्टर बृजेश कुमार एवं अमरदीप सहित तमाम सदस्य एवं कमेटी गणमान्य लोग मौजूद थे।









