चाइनीज बिजली तार और उपकरण की बिक्री न करने का सख्त निर्देश
शेखपुरा। जिले में चाइनीस बिजली तार और उपकरण बिक्री पर नकेल कसने के लिए बिजली कंपनी ने अग्निशमन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया है। इसे लेकर बुधवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न बिजली दुकानों और मॉल का औचक निरीक्षण किया गया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह, सब ऑफिसर सौरभ कुमार के साथ विद्युत कंपनी के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने इन सभी दुकानदारों को चाइनीस बिजली तार नहीं बेचने का सख्त निर्देश दिया। इन लोगों ने इन सभी दुकानदारों को बताया कि इसमें अल्मुनियम के तार रहने के कारण शॉर्ट सर्किट और आग लगने की संभावना ज्यादा होती है। छापामार दल ने इन सभी दुकानदारों को चेतावनी दिया कहा कि चीनी तार बेचते पाए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भूमि विवाद और विधि व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने की बैठक

,बिजली और अग्निशमन विभाग की टीम ने छापामारीhttps://www.youtube.com/@BiharBulletin24
बिजली और अग्निशमन विभाग की टीम ने छापामारी
निरीक्षण में निकली टीम ने जिले के तीन माल का निरीक्षण करते हुए वहां माल के अंदर बिजली के वायरिंग का जायजा लिया। इसके साथ ही बिजली के लोड की भी जांच की। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के दिनों में आमतौर पर आग लगने की घटना में वृद्धि हो जाती है। जिससे निपटने के लिए सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है। पिछले दिनों से यह शिकायत प्राप्त हो रही थी कि जिले में भारी मात्रा में चाइनीज बिजली के तार की बिक्री हो रही है। चीनी बिजली के तार में अल्मुनियम तत्व अधिक रहने के कारण यह बिजली का लोड थम नहीं सकता है और इससे शॉर्ट सर्किट की संभावना बहुत ज्यादा होती है। इस अवसर पर अग्निशमन केंद्र और बिजली कंपनी द्वारा चेतावनी देते हुए लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया गया बताया कि आग से बचाव को लेकर सतर्कता और सावधानी ही सबसे बड़ा मंत्र है। इस अवसर पर उपस्थित दुकान और मॉल में ग्राहकों को भी इस प्रकार के चाइनीस बिजली तार से दूर रहने की सलाह दी गई।









