जिलाधिकारी नवादा द्वारा विशेष विकास शिविर का निरीक्षण किया गया

जिला पदाधिकारी नवादा­ रवि प्रकाश द्वारा नवादा सदर प्रखंड के खरांट पंचायत स्थित इंटर विद्यालय पकरिया में डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष विकास शिविर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लाभार्थियों के बीच आयुष्मान भारत कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ का वितरण किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर नागरिकों से योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त किए गए, जिनमें स्वच्छताग्राही से संबंधित 01, ई-श्रम कार्ड हेतु 32, आरटीपीएस के तहत जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र के कुल 15, कृषि विभाग से संबंधित 22 तथा राशन कार्ड हेतु 14 आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन आवेदनों का त्वरित एवं समुचित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

 

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे शिविर केवल आवेदन प्राप्त करने के उद्देश्य से नहीं लगाए जा रहे हैं, बल्कि इनका मूल उद्देश्य पूर्व से प्राप्त आवेदनों का निष्पादन कर शिविर स्थल पर ही लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। अतः सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि आगामी शिविरों से पूर्व अधिकतम संख्या में आवेदन एकत्रित कर उनका निष्पादन कर लिया जाए, ताकि शिविर के दिन योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों को प्रदान किया जा सके।

 

निरीक्षण के समय गोपनीय शाखा प्रभारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment