गोविंदपुर प्रखंड के भवनपुर पंचायत के ग्राम हरना बेला के समाजसेवी दीपू यादव ने सूर्य की पासना कर रहे सभी छठव्रतियों के बिच लगभग 120 साड़ियों का वितरण अपने हाथों किया। जो हरना बेला चौक पे बजरंग वाली के निकट किया गया। इस कार्य के लिए वहां के छठव्रती ने खुब सराहना की। छठव्रती ने अपने गांव की उन्नति के साथ दीपू यादव को हमेशा स्वस्थ और तरक्की के लिए दुआ दी। ताकि ऐसे ऐसे कार्य और भी आयोजित हो सके। वहीं इस आयोजन के बाद दीपु यादव ने बताया कि मुझे अपने बचपन का संघर्ष याद है मैं उसी संघर्ष को याद कर लोगो की मदद करता हु। अच्छा लगता है ऐसे कार्य से जब उनका दुआ और आशीर्वाद मिलता है तो मेरे हौसले और बढ़ जाते है। इससे पहले भी हम कई सामाजिक कार्य करते आ रहे है जिसमें अपने निजी फंड से चापकल, पिछले साल ठंड में कम्बल का वितरण और इस बार पलटा साड़ी का वितरण। मैं अपने सहयोगी वा छोटे भाई को बहुत बहुत धन्यवाद् देता हूं जो हमेशा मुझे ऐसे कार्य करने में साथ देते है। इस कार्य कर्म में दीपक कुमार सिंह, दिनेश यादव, बिपिन कुमार बच्चू, पारस यादव, विजय यादव, शुभम और कई गणमान्य लोग मौजूद थे।









