गायक और अभिनेता पवन सिंह पहुंचे नवादा मौका था गुंजन सिंह के जन्म दिवस का


नवादा जिला के वारसलीगंज स्थित माफीगढ़ मैदान में गायक अभिनेता गुंजन सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह एवं अनुपम यादव ने काटा केक
आपको बता दें कि जब से लोकसभा चुनाव 2024 का समय नजदीक आ रहा है तभी से नेता अभिनेता सभी लोग लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग गए हैं इसी सिलसिले में गुंजन सिंह भी नवादा लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं इससे पहले भी गुंजन सिंह नवादा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर सभाएं एवं लोगों से मिलना जुलना शुरू कर दिया है इसी दौरान कल वारसलीगंज के माफीगढ़ मैदान में गुंजन सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें भोजपुरी के दिग्गज कलाकार पवन सिंह और अनुपम यादव ने शिरकत किया इस अवसर पर माफीगढ़ मैदान लोगों की भीड़ से खचाखच भरा रहा हालांकि आयोजन 12:00 बजे दिन का था लेकिन लोग वहां 4:00 बजे पहुंचे इस पूरे दिन में लोगों की भीड़ मंच के पास जमी रही हर व्यक्ति महिला पुरुष लड़के लड़कियां सभी एक झलक पाने को बेताब थे सभी अपने फोन में एक फोटो कैद करते दिखे यहां लोगों को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने कहा की आप ही लोग हमें कलाकार बनाए हैं और आप ही लोग हमारे छोटे भाई गुंजन सिंह को जीत कर संसद भेजने का काम करेंगे

इसके बाद तीनों लोग बगल के बरबीघा स्थित  बिहार केसरी श्री कृष्णा सिंह के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तत्पश्चात पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि नवादा जिला आकर हमें बहुत खुशी हो रही है यहां के लोगों का प्यार देखकर मन गदगद हो गया है हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि यहां की जनता गुंजन सिंह को जीताकर सांसद अवश्य भेजेगी

Leave a Comment