लखीसराय। नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में नगर परिषद सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान नगर परिषद सभापति की मौजूदगी में समिति के अन्य सदस्यों की सहमति के पश्चात नगरीय विकास के कई अहम निर्णय लिए गए जिसमें अनुकंपा आधारित नियुक्ति का माननीय हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में तत्काल रोक लगाने, सफाई एजेंसी का विभाग के नए मानकों के अनुरूप चयन करने एवं नगर विकास के कई अन्य मामलों पर सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया। इस बीच नगर परिषद साधारण बोर्ड की बैठक भी शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे। जिसमें जनहित के कई अन्य निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक में उपसभापति शिव शंकर राम, कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार , सशक्त स्थाई समिति के सदस्य सुरेंद्र मंडल ,शबनम खातून, सुनैना देवी, प्रधान सहायक अवध कुमार सहित संबंधित अन्य लोग मौजूद थे।









