एक्सेलेंस कॉन्वेंट बरबीघा में दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली का आयोजन

एक्सेलेंस कॉन्वेंट स्कूल बरबीघा में दीपावली के शुभ अवसर पर धूम–धाम से रंगोली का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पूरे विद्यालय के छात्रों को 12 टीम में बिभक्त किया गया। विद्यालय के निर्देशक शत्रुघ्न कुमार ने इस आयोजन की अगुआई करते हुये बच्चों को बताया की कम से कम पटाखे का उपयोग कर अपने–अपने घर में रंगोली बनाये जिससे वायु प्रदूषण की बचाव हो सके। विद्यालय के प्रिंसिपल ईंज़िनीयर पिंकेश आनंद ने बताया की बरबीघा नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी राजवर्धन, शहर नियंत्रण पदाधिकारी राजीव आनंद एवं बरबीघा केनरा बैंक के मुख्य ऑफिसर प्रशांत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में रहे एवं सभी बच्चों को मोमेंटो भेटकर प्रोत्साहित भी किए। विद्यालय के प्रिंसिपल ने आगत अतिथियों को सम्मानित किए। पूरे 12 टीम में से टीम 2 (टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग) की अगुआई करते हुये आदर्शपाल क्लास चार की टीम एवं टीम 3 (प्रदूषण और निदान) शिवम की टीम को प्रथम स्थान, टीम 1 (छठ व्रती अर्घ्य) व टीम 7 (द्रौपदी चीर हरण) को दूसरा स्थान एवं टिम नंबर 5 (ऑपरेशन सिंदूर) को साहिल की अगुआई करते हुये टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ । ऐसे तो सभी टीमो ने एक से बढ़कर एक रंगोली को दर्शाया है। इस रंगोली कार्यक्रम को देखने वाले अभिभावक एवं आस –पास के लोगों की भीड़ विद्यालय में लगी रही।

ईंजिनीयर पिंकेश आनन्द ने यह भी बताया की इस तरह के सोंच रखने वाले बच्चे ही देश के भविष्य को विश्व पटल पर अग्रसारित करेंगे तथा अपने देश का नाम रौशन करेंगे। इस आयोजन में बच्चे ने बढ़चढ़ कर भाग लिया ही लेकिन इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व अन्य सदस्यों का भी एक अभूतपूर्व योगदान रहा है। शामिल होने वाले बच्चे अंश आनंद, सूर्य प्रताप सिंह, हर्ष राज, आशुतोष कुमार, आशुतोष आदर्श, शशिकांत कुमार, शाहिल कुमार, आदित्य कुमार, प्रिंस कुमार, आदर्श पाल, अभिषेक कुमार, शाहिल, कार्तिक राज, सन्नी कुमार, हर्षित राज, आयुष कुमार, प्रियांशु कुमार, शिवम् कुमार, पवन कुमार, अमन कुमार, सोनू कुमार, हरिओम, कृष्णा शंकर, सत्यम कुमार, मृत्युंजय कुमार, हरी ओम, तेजस कुमार, रियांश रंजन, प्रेम, सत्यम कुमार, प्रिंस कुमार, विट्टू, विकास कुमार, सुधांशु कुमार, आयुष कुमार, आदर्श कुमार, कन्हैया कुमार, रौशन कुमार, आदित्या राज, आदया कश्यप, रितिका कुमारी, रिताका रानी, साक्षी कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, राधिका शर्मा, माहि सिंह, वैष्णवी कुमारी, नव्या कुमारी, राज लक्ष्मी, शान्वी कुमारी, रोली बिहारी, भाग्य लक्ष्मी, कशिश राज, वैष्णवी कुमारी, रिया कुमारी, संस्कृति कुमारी, सुहानी सिन्हा, नैन्सी कुमारी, ज्योत्सना कुमारी, अनन्या कुमारी, शुधान्शु कुमार, हिमांशु कुमार व अन्य शामिल रहे। अन्ततः आयोजन का समापन करते हुये आनन्द सर ने बच्चों को सुरक्षित दीवाली मनाने का भी सलाह दिया है।

Leave a Comment