पुलिस ने एक सेंट्रो कार से 215लीटर देशी शराब किया जब्त: एक तस्कर गिरफ्तार।

बिहार में शराबबंदी के बाद भी शराब तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है। पुलिस पदाधिकारी को चकमा देने के लिए तस्कर लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल कर रहे है। इसी तरह का एक मामला सीतामढ़ी थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां सेंट्रो कार वाहन में शराब की तस्करी हो रही थी।
सीतामढ़ी पुलिस की टीम ने जांच अभियान में भारी मात्रा में शराब जब्त किया है। इसके साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वाहन से कुल 215लीटर देशी शराब जब्त किया गया है। सीतामढ़ी थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताया की सीतामढ़ी थाना के पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से एक वेस्ट बंगाल नंबर की सेंट्रो कार पर लदे 215 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सीतामढ़ी थानाक्षेत्र के रसलपुरा गांव निवासी अजित कुमार पिता सुरेंद्र कुमार यादव
के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उक्त आरोपित के साथ 215लीटर महुआ शराब व एक सेंट्रो कार बरामद किया गया। कारोबारी पर शराब उत्पादन अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर अग्रेतर कार्रवाई कि जा रही है।









