जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में कवि गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

लखीसराय। स्थानीय प्रभात चौक स्थित होटल भारती के सभागार में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा कवि गोष्ठी का आयोजन रामबालक सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन ‌अरविन्द कुमार भारती जिला संगठन मंत्री ने किया। इस कार्यक्रम में सभी कविगण एवं साहित्यकारगण ने देश दुनिया पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।अंकित सिंह वत्स की रचना – घिर कारी बदरी सांबरी, सावन प्रीत रंग भरी। गुलशन कुमार की रचना – युवाओं के प्रेम पर व्यंग्य। जीवन पासवान की कविता -बक्फ बोर्ड के आड़ में मुस्लिम शोषण अपराध है।सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह की रचना- सुशासन में आ गया जोश, शैतानों के उड़ ग‌ए होश।।अरविंद कुमार भारती की रचना,‌अपन ह्रदय के साफ करो, छोटका के गलती माफ करो। राजेश्वरी प्र सिंह की रचना – हमने जब भी बेपनाहों से दोस्ती की है,जलके खुद उसके घर की रोशनी की है।। शिवदानि सिंह बच्चन की रचना- अहो भोला तों हमरा घर बनबा दा, मुखिया से कह के नाम जोड़वा दा। रामबालक सिंह की रचना – अभी न गुरु हैं न वो शिष्य लिखते हैं,यही कारण है कि सब ओर भ्रष्टाचार बढ़ते हैं।भोला पंडित की रचना- बदरा बरसल हरषल किसान।राज कुमार की रचना – युवाओं को मतदान करना होगा, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।नवलकंड पत्रिका के प्रधान संपादक अरविंद कुमार भारती और संपादक राजेश्वरी प्रसाद सिंह ने सभी कवियों से पत्रिका के लिए कविता एवं रचना आमंत्रित किया है। ताकि शीघ्र प्रकाशन किया जा सके ।इस कार्यक्रम में,सोनू कुमार, संजीत कुमार, अविनाश कुमार , लक्ष्मी नारायण कृष्णा आदि का सराहनीय योगदान रहा ।धन्यवाद ज्ञापन जिला संगठन मंत्री अरबिन्द कुमार भारती ने किया।

Leave a Comment