अनशन के नौवे दिन लोजपा नेत्री ने नारियल पानी पिलाकर तुड़वाया अनशन 

अनशन के नौवे दिन लोजपा नेत्री ने नारियल पानी पिलाकर तुड़वाया अनशन

नारदिगंज।  ननौरा पंचायत में किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले 10 दिनों से अंचल कार्यालय नारदीगंज के समीप अनशन पर बैठे ननौरा पंचायत के वार्ड सदस्य जितेंद्र कुमार को लोजपा नेत्री खुशबू सिन्हा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह के समक्ष नारियल पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया। मौके पर उपस्थित लोजपा प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नें बताया की मैं स्वंय इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर बात कर भ्रष्टाचार में शामिल रहे लोगों के ऊपर कारवाई की मांग करूंगी। लोजपा नेत्री ने बताया कि इस मामले को लेकर व्यापक

पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है साथ ही भ्रष्टाचारियों के द्वारा प्रशासनिक मिली भगत से निर्दोष लोगों को फसाने का कार्य भी किया गया है जो गलत है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मुझे पता चला मैंने तुरंत ही इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्ष से व्यक्तिगत मुलाकात कर मामले की निष्पक्षता पूर्वक जांच करते हुए निर्दोष लोगों को रिहा करने एवं भ्रष्टाचार में शामिल रहे लोगों के ऊपर कारवाई की मांग की, जिसकी प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्ष ने मुझे आश्वासन दिया है, साथ हीं इस मामले को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित प्रदेश अध्यक्ष को भी अवगत कराया जाएगा।

Leave a Comment