राजद बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, नीतीश कुमार पर जमकर भड़के नेता
नवादा : सिरदला फुलबगान चौक पर गुप्ता कॉम्प्लेक्स में रजौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिरदला प्रखंड के राजद बूथ कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी है । बैठक में रजौली विधानसभा के राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रखड राजद अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष नागेन्द्र यादव की अध्यक्षता में लोकप्रिय राजद जिला अध्यक्ष सह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय यादव कर कमलों के द्वारा किया गया ।
बैठक में राजद के पूर्व नवादा लोकसभा प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता वर्तमान निकम्मी सरकार की नीतियों से त्रस्त है । प्रतिपक्ष के नेता बिहार के गरीब-गुरबों की आवाज़ बनकर सदैव मुखर रहे है । सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए जिला अध्यक्ष उदय यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निदेशानुसार आज नवादा जिला का राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत रजौली विधानसभा क्षेत्र के सिरदला प्रखंड से कर रहे है । आज एक साथ सिरदला प्रखंड के सभी 125 बूथ पर एक साथ 6250 सदस्य बनाये गए ।
कार्यक्रम के संयोजक और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी भारती ने कहा कि नवादा के सम्मानित टीम ने सदस्यता अभियान के लिए रजौली विधानसभा क्षेत्र खासकर हमारे गृह प्रखंड सिरदला का चयन किया है हम सभी रजौली विधानसभा के राजद कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है । हम आज हजारों कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया कि रजौली पुनः जीत कर नेता तेजस्वी जी के हाथों को मजबूत करेंगे । साथ ही आज कार्यकर्ताओ के हुंकार से पूरे नवादा जिला में राजद की धमक पहुंचेंगी । हमारे नेता तेजस्वी जी की सरकार 2025 में बनेगी और सामाजिक न्याय के साथ बिहार का चहुंमुखी विकास होगा । आगे नेत्री पिंकी भारती ने कहा कि नीतीश सिर्फ नालंदा के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे है । नालंदा और खासकर राजगीर से नवादा बिल्कुल सटा हुआ जिला है लेकिन विकास की गंगा नालंदा में शुरू होकर राजगीर में भूला जाता है । कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद राजदेव यादव,पूर्व मुखिया किसुन यादव,पैक्स अध्यक्ष सुरेश यादव,पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव यादव,राजेद यादव,रामदेव यादव,पूर्व पैक्स अध्यक्ष चंद्रिका यादव,पूर्व जिला पार्षद प्रेमा चौधरी, सीताराम चौधरी,रामप्रसाद यादव,दभी पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।









