Vaibhav Suryavanshi honored at CM residence:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित सीएम आवास में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का सम्मान किया। इस दौरान वैभव को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।
https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

सबसे कम उम्र के क्रिकेटर:
समस्तीपुर जिले के रहने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा रखा है. मात्र 14 साल की उम्र में उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा. उन्होंने टी20 आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया, जिसकी तारीफ प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक ने की है. वैभव पहले ही राष्ट्रपति से बाल पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं और पिछले साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें 10 लाख रुपये का इनाम दिया था.
अंडर-19 विश्व कप फाइनल में रिकॉर्ड तोड़ पारी:
2026 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने महज 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए, जो अंडर-19 विश्व कप फाइनल में सर्वाधिक स्कोर और सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड बना. भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता. वैभव की इस पारी ने उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल और टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए सराहना दिलाई.
बिहार सरकार ने वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित:
इस खास मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत अन्य कई नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि वैभव सूर्यवंशी बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के क्रिकेट जगत के सितारे हैं। उन्हें बिहार सरकार ने सम्मानित किया है। वैभव के टैलेंट को देखते हुए, उन्हें पहले भी सरकार ने उन्हें सम्मानित किया था। उन्होंने कहा कि वैभव के खेल को देखते हुए बिहार सरकार लगातार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। वैभव क्रिकेट जगत में लंबे समय तक चमकते रहे, पूरे बिहार और देशवासी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं:
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वैभव की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि वे भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि वैभव आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड बनाएंगे और देश का नाम ऊंचा करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी लगातार मेहनत करें और अपने खेल से राज्य और देश को गौरवान्वित करते रहेंl
खेल सुविधाओं पर सरकार का जोर
नीतीश कुमार ने बताया कि राज्य में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. सरकार का प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन मिलें, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें. उन्होंने यह भी कहा कि वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं.

युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा स्रोत:
वैभव सूर्यवंशी की कहानी मेहनत, प्रतिभा और अवसर का बेहतरीन उदाहरण है. मुख्यमंत्री आवास में होने वाला यह सम्मान समारोह बिहार के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा. आने वाले समय में वैभव भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने की दौड़ में मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं. बिहार सरकार की खेल नीति ऐसे ही प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैl









