ईट भट्ठा संचालकों ने कोयल की बढ़ती दामों के लेकर ईट का दाम बढ़ाने का लिया निर्णय
ईटा भट्ठा संचालकों ने कोयले की बढ़ते दामों के लेकर ईटा दामों बढ़ने का लिया निर्णय
रजौली अनुमंडल ईंट भट्ठा संचालक संघ की बैठक रविवार को रजौली अनुमंडल मुख्यालय स्थित हरदिया अंतर्गत एनएच 20 समीप होटल अभिनंदन भोजनयाल परिसर में ईटा संघ प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में की गयी बैठक में रजौली अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड के 100 से अधिक ईंट भट्ठा के संचालक शामिल हुए सभी ने ईंट भट्ठा के संचालन व बिक्री से सम्बंधित अपनी समस्याओं को रखते हुए बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण ईंट भट्ठों को काफी क्षति पहुंचा है।इस नुकसान के चलते उत्पादन लागत में भारी वृद्धि हुई है इससे ईंटों की दरों में वृद्धि करना जरूरी है बैठक में सर्व सम्मति से इस वित्तीय वर्ष में ईंट की बिक्री के लिए नई दरें निर्धारित की गई हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम श्रेणी की ईंट 8500 रुपये प्रति हजार, द्वितीय श्रेणी की ईंट 7500 रुपये प्रति हजार और तृतीय श्रेणी की ईंट 6500 रुपये प्रति हजार की दर से बिक्री होगी।
जिला पदाधिकारी की बैठक में शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
इसके अलावा परिवहन शुल्क अतिरिक्त रहेगा,जो दूरी के अनुसार लगेगा कहा गया मिट्टी कटाई पर उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशों पर भी विस्तृत चर्चा की गयी।जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सभी भट्ठा मालिक कानून का पालन करते हुए मिट्टी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। बैठक में रजौली, सिरदला व अकबरपुर प्रखंड के ईंट भट्ठा मालिक सम्मिलित हुए. मौके पर ईंट
भट्ठा संचालक ईटा भट्ठा प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, रवि सिंह ,अनिल यादव , प्रमोद यादव,सुरेश मेहता, रविन्द्र पंडित विनय यादव विकास यादव, मनोज कमलिया समेत अन्य ईंट भट्ठा के मालिक शामिल रहे









