वारिसलीगंज थाना कांड संख्या-70/24, दि0-12.02.24, धारा-392 भा०द०वि०। यह कांड वादी रविरंजन कुमार उम्र 26 वर्ष, ग्राम-हरली, पो०-लोदीपुर, थाना-मुफस्सिल, जिला-गया वर्तमान में डेल्हीवरी लिमिटेड में सहायक मैनेजर सुरक्षा के पद पर कार्यरत है के लिखित आवेदन के आधार पर अंकित हुआ है। उक्त कांड के उदभेदन एवं संलिप्त अभियुक्त के गिरफ्तारी तथा लूटे गये रूपये की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महोदय पकड़ीबरावों के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, वारिसलीगंज थाना एवं जिला आसूचना ईकाई नवादा एवं अन्य सशस्त्र को शामिल करते हहुये एक टीम का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर विश्लेषण कर कांड में शामिल 1. समीर कुमार उर्फ रिन्टु उम्र 22 वर्ष पिता-मनोज प्रसाद, ग्राम-अजनावा, थाना-मोहनपुर, जिला-गया एवं 2. रामनिवास कुमार उर्फ छोटे उम्र करीब 19 वर्ष पिता-मनोज यादव, ग्राम-भुआलचक, थाना-वारिसलीगंज, जिला-नवादा को गिरफ्तार किया गया तथा इनकी निशानदेही पर कांड में लूटे गये रूपयों में से 32000/-रू0 को उपरोक्त समीर कुमार उर्फ रिन्दु के चीनी मिल रोड पटेल नगर थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा के किराये वाले कमरे से बरामद किया गया है। कांड में शामिल अन्य अभियुक्त एवं शेष लूटे रूपयों एवं आग्नेयास्त्र की बरामदगी हेतु लगातार छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1 समीर कुमार उर्फ रिन्दु उम्र 22 वर्ष पिता-मनोज प्रसाद, ग्राम-अजनावा, थाना-मोहनपुर, जिला-गया,
• 2 रामनिवास कुमार उर्फ छोटे उम्र करीब 19 वर्ष पिता-मनोज यादव, ग्राम-भुआलचक, थाना-वारिसलीगंज, जिला-नवादा।
बरामद सामान का विवरण:-
1. कुल 32000 (बत्तीस हजार) रूपये।
2. दो एन्ड्रॉयड मोबाईल









