भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी का आगमन नवादा में हो रहा है। इस शुभागमन पर ग्रामीण कार्य मंत्री द्वारा नवादा जिला में करीब साढ़े पांच सौ करोड़ की लागत से लगभग 475 ग्रामीण सड़कों व पुलों का शिलान्यास और कार्यारंभ किया जाएगा। इसके निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों पर आवागमन सुगम हो जायेगा।
विवेक ठाकुर ने ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण हेतु इतनी बड़ी सौगात के लिए समस्त नवादा वासियों के तरफ से मंत्री अशोक चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा यह अवसर हम समी के लिये विकास और सकारात्मक बदलाव की एक नई शुरूआत है। नवादा जिले में सड़कों और पुलों के बदलाव की एक नई शुरूआत है। यह कार्य सिर्फ निर्माण नहीं है, बल्कि एक मजबूत, सक्षम और आत्मनिर्शर नवादा की नींव रख रहा है।









