एसआईआर मामले पर भाजपा निर्वाचन आयोग के साथ: सांसद डॉ भीम सिंह

लखीसराय -चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉक्टर भीम सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे । इस दौरान उनके द्वारा चंद्रवंशी चेतना मंच कि संगठन विस्तार एवं मजबूती के लिए विकास के 25 सूत्री नुस्खे पर अपने समर्थकों के साथ विचार विमर्श किया गया। मौके पर डॉक्टर सिंह ने चंद्रवंशी चेतना मंच के लोगों से अपनी एकता मजबूती के लिए शिक्षित बनने, संघर्ष करने एवं बदलाव के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया गया । इसके पूर्व डॉक्टर संतोष कुमार एवं नगर परिषद उपसभापति शिव शंकर राम सहित भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह , हिमांशु पटेल की संयुक्त अगुवाई में राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह का लखीसराय पहुंचते ही फूल माला पहनकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया । मौके पर उन्होंने स्थानीय परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एस आई आर के कार्य का भारतीय जनता पार्टी समर्थन करती है। आगे उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से इसके पहले भी इस प्रकार के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य किए गए हैं । इसमें किसी प्रकार की कोई कठिनाइयां नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने दिनेश राम चंद्रवंशी को संगठन का प्रदेश प्रवक्ता मनोनयन से संबंधित पत्र भी सौंपे।

Leave a Comment