बिहार का एक व्यक्ति भीख मांगकर करोड़पति बन गया।
उसने भीख में मिले पैसों से कुछ एकड़ जमीन खरीदी। वह अपने घर में रहता है और उसके दो बच्चे एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। ये पटना के पप्पू हैं। इनकी आधा दर्जन बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये जमा हैं। अचल संपत्ति की बात करें तो पटना में दो जगह जमीन है। क्या आप इनका व्यावसाय जानना चाहेंगे? जानकर हैरत होगी, लेकिन पप्पू पटना में एक भिखारी हैं। वे आए दिन पटना जंक्शन पर देखे जाते हैं।
ज्यादा दिन नहीं बीते, जब पटना जंक्शन पर भीख मांगने वाले पप्पू की संपत्ति का पता चला था। पुलिस पड़ताल में इस करोड़पति भिखारी के पास पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इलाहाबाद बैंक के एटीएम मिले। जांच में पता चला कि उसके आधा दर्जन अकाउंट में करीब सवा करोड़ रुपए जमा हैं।
https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

घर से भागकर गया मुंबई
पप्पू के अनुसार, कुछ साल पहले उसके पिता ने पढ़ाई के लिए डांट लगाई थी। इससे नाराज होकर वह मुंबई चला गया। एक दिन मुंबई में ट्रेन से सफर करते समय गिर पड़ा तो जख्मी होकर सरकारी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस दौरान उसके सारे पैसे खत्म हो गए।
मजबूरी में मांगी भीख, चल पड़ा सिलसिला
पप्पू के अनुसार मजबूरी में एक दिन वह मुंबई रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने लगा तो अच्छे पैसे मिल गए। पहले दिन मिले पांच सौ रुपए से उसने भरपेट खाना खाया और नए कपड़े भी खरीदे। अगले दिन फिर उसी जगह पर जाकर बैठ गया। इस दिन भीख में उसे सात सौ रुपए मिले। फिर तो सिलसिला चल पड़ा।
पटना आकर भी जारी रखा धंधा
मुंबई में भीख मांगने से जब मोटी रकम जमा हो गई तो वह पटना आकर भीख मांगने लगा। पप्पू विवाहित है और उसका बेटा शहर के नामी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ रहा है। वह अपने बेटे को बड़ा आदमी बनाना चाहता है।
पप्पू के बचत खाते में तकरीबन 5 लाख की रकम जमा है।
पप्पू कुमार के 4 बैंक खातों में न केवल 5 लाख रुपये हैं वे लगभग एक करोड़ 25 लाख रुपए की संपत्ति का भी मालिक है। साथ ही उसने स्थानीय व्यापारियों को भारी ब्याज दर पर 10 लाख रुपये का कर्ज दे रखा है। इतना कुछ होने के बावजूद पप्पू कुमार भीख मांगना नहीं छोड़ता क्योंकि इसी भीख से ही तो वह अमीर हुआ है और यही उसका पेशा है जिसे त्याग देना उस के लिए मूर्खता ही है।.
ब्याज़ पर लोगों को पैसे उधार देता रहा है।
पप्पू कुमार के पास इतना पैसा होने का खुलासा कुछ दिनों पहले ही हुआ। रेलवे प्रॉटेक्शन फोर्स, पटना के रेलवे स्टेशन से भिखारियों को हटाने की मुहिम चला रही थी। उसी दौरान पुलिस ने उसके पास से 4 एटीएम कार्ड बरामद किए। साथ ही यह भी पता चला कि उसने करीब 10 लाख रुपए, आसपास के छोटे व्यापारियों को उधार दिए हैं। पप्पू ने बताया कि वह ब्याज़ पर लोगों को पैसे उधार देता रहा है।
उसके पास से 4 एटीएम कार्ड बरामद किए
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि पप्पू के बचत खाते में तकरीबन 5 लाख की रकम जमा है। वहीं 10 लाख तक की रकम, पप्पू ने स्थानीय व्यापारियों को ऋण के तौर पर दी है। क़र्ज़ की रकम पर वह अच्छा ख़ासा ब्याज भी वसूलता है। इसके साथ ही पप्पू करोड़पति के पास 2000 वर्ग फीट का एक भूखंड (प्लॉट) भी है।
जब एक पुलिस अधिकारी ने पप्पू को अपना इलाज़ कराने की नसीहत दी, तो उसने साफ़ मना कर दिया। पप्पू का कहना था, कि अगर मैं ठीक हो गया तो, मैं कैसे भीख मांगूंगा, पप्पू के एक हाथ और एक पाँव में परेशानी है, जिसके कारण वह ठीक से चल-फिर नहीं पाता।









