लखीसराय । सदर प्रखंड 20-सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा एवं उपाध्यक्ष अजीत कुमार सहित वीडीओ पल्लवी सागर की संयुक्त देखरेख में प्रखंड 20-सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संयुक्त भवन स्थित कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें कई सरकार प्रायोजित योजनाओं की सफल क्रियान्वयन के लिए गए कई अहम निर्णय लिए गए। उपाध्यक्ष अजीत कुमार के अनुसार इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पल्लवी सागर की ओर से संबंधित विभाग के अधिकारियों को निश्चित समय सीमा के अंदर पारित जनहित के निर्णय का त्वरित क्रियान्वयन किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके पूर्व गत बैठक की सम्पुष्टि एवं अनुपालन प्रतिवेदन का भी अवलोकन किया गया। मौके पर खासकरबिजली,पेयजल,पीडीएस, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना, आंगनबाड़ी संचालन,जीवीका कार्यक्रम, महादलित विकास मिशन एवं ग्राम पंचायतों क्रियान्वित योजनाओं की स्थलीय जांच किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में प्रखंड प्रमुख पूनम कुमारी , सदस्य वेंकटेश कुमार ,प्रमिला कुमारी, मुकुल सिंह ,कृष्ण कुमार, पंकज मंडल ,अजय सिंह, सुनील कुमार, राजेश कुमार संबंधित विभाग के अधिकारी एवं अन्य सदस्य गण मौजूद रहे ।









