नगरीय स्वच्छता को लेकर एक दिन – एक घंटा, एक साथ – श्रम दान कार्यक्रम का किया गया आगाज

लखीसराय ।नगर सभापति अरविंद पासवान ,कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी नीतीश कुमार सिन्हा , प्रभारी सफाई इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार रावत एवं सफाई एजेंसी प्रमुख हिमांशु कुमार की संयुक्त मौजूदगी में सेवा ही स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत आज एक दिन ,एक घंटा-एक साथ ,श्रमदान कार्यक्रम का जमुई मोड एवं के आर के हाई स्कूल ग्राउंड में आगाज कर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर सभापति अरविंद पासवान , कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी नीतीश कुमार सिन्हा , प्रभारी सफाई इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार रावत एनजीओ प्रमुख हिमांशु कुमार सहित तमाम स्वच्छता से जुड़े कर्मियों सहित अन्य गणमान्य लोगों की ओर से स्वयं अपने हाथ से झाड़ू लेकर नगर की सफाई की गई । इस दौरान आवश्यकता अनुसार लोगों ने कुदाल लेकर भी साफ सफाई के कार्य किये । मौके पर नगर सभापति अरविंद पासवान ने नगर वासियों से खासकर स्वच्छ लखीसराय एवं स्वस्थ लखीसराय बनाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा सुंदर लखीसराय का निर्माण से ही स्वस्थ लखीसराय निर्माण संभव है । श्री पासवान ने कहा कि पिछले 17 सितंबर से लगातार ही नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सेवा ही स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसी के दौरान आज विशेष स्वोच्छोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में भारी संख्या में कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस बीच नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने भी नगर वासियों का हौसला आफजाई करते हुए लखीसराय शहर को साफ एवं सुंदर बनाए जाने में सहयोग देने की अपील की।

Leave a Comment