श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली कलश यात्रा

श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली कलश यात्रा

पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर परिसर में शनिवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। वृन्दावन से आए कथावाचक गौतम जी महाराज के द्वारा कथावाचन किया गया।

इससे पहले कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो देवी मंदिर से निकलकर बड़ी तालाब, श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी, बस स्टैंड एवं अस्पताल रोड गई। बड़ी तालाब से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। कलश शोभायात्रा देवी स्थान पहुंचकर संपन्न हुआ। 101 कलशधारी महिलाओं के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम के जयघोष से कर रहे थे।

मंदिर के व्यवस्थापक अनीश कुमार वर्मा, अध्यक्ष नीरज सिंह, सरपंच प्रतिनिधि व समाजसेवी कृष्ण कुमार मंदिर के पुजारी शंभू पांडेय आदि ने बताया कि सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन मंदिर कमिटी की ओर से किया गया है। संध्या पांच बजे से कथा वाचन होगा। कथावाचन के साथ ही झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धर्मेंद्र कुमार वर्मा, निखिल कुमार, शिव कुमार, अजीत कुमार, परोपकार रंजन, सुधीर साव, नीतीश कुमार आदि जोर शोर से लगे हैं।

Leave a Comment