जदयू मीडिया सेल नवादा ने जारी की प्रखंड अध्यक्षों की सूची, नव नियुक्त पदाधिकारियों ने जताया आभार

नवादा। जनता दल (यूनाइटेड) मीडिया सेल, नवादा द्वारा जिले के सभी 14 प्रखंडों के अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। पार्टी संगठन को और सशक्त करने के उद्देश्य से सक्रिय व कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रखंड मीडिया सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष प्रिंस प्रभात दांगी ने पत्र जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि नवादा सदर से विवेक कुमार, नारदीगंज से विक्की कुमार, वारिसलीगंज से विकास कुमार सन्नी, रजौली से अविनाश सिंह राजपूत, गोविंदपुर से समीर राज पंकज, अकबरपुर से आकाश कुमार वर्मा, रोह से संजीत कुमार, कौआकोल से धीरज बेदर्दी, नरहट से नीतीश सिंह, सिरदला से नीतीश कुमार दांगी, मैसकौर से रवि शंकर कुमार, काशीचक से श्याम किशोर चौधरी, पकरीबरावां से इंद्रजीत कुमार सिन्हा तथा हिसुआ से राजीव रंजन कुमार सिन्हा को प्रखंड मीडिया सेल अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।

सभी नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों ने इस मनोनयन पर जिलाध्यक्ष प्रिंस प्रभात दांगी एवं प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल के प्रति आभार प्रकट करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

इस सूची की प्रतिलिपि प्रदेश मीडिया सेल अध्यक्ष मनीष मंडल एवं नवादा जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी को भी भेजी गई है। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि नई टीम के गठन से मीडिया सेल की सक्रियता और प्रभावशीलता में और वृद्धि होगी।

Leave a Comment