प्रेमी से मिलने की जिद में युवती हुई कमरे में बंद

bihar patna

प्रेमी से मिलने की जिद में युवती हुई कमरे में बंद ,अनहोनी की आशंका बाद मां ने बुलाई पुलिस,

शेखपुरा । मंगलवार को नगर के मेहुंस मोड़ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 18 वर्षीय इंटर की छात्रा प्रेमी में मिलने की जिद्द ने खुद को मामा के घर के कमरे में बंद कर लिया। परिजनों के काफी समझाने के बावजूद वह बाहर नहीं निकली, जिसके बाद युवती की मां ने अनहोनी आशंका से फौरन डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, युवती अपने प्रेमी से मिलने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर उसने विरोध करते हुए खुद को कमरे में बंद कर लिया था। युवती को बाहर निकाले जाने के बाद उसे महिला थाने लाया गया, जहां समझा कर बाद महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने युवती को उसकी मां के साथ घर भेज दिया।

नवादा में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप

patna
डायल 112 की पुलिस कड़ी मशक्कत बाद कमरे से युवती को निकालकर महिला थाना भेजा

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

डायल 112 की पुलिस कड़ी मशक्कत बाद कमरे से युवती को निकालकर महिला थाना भेजा

बताया जा रहा है कि युवती अपनी मौसी के घर रह रही थी और एक युवक से प्रेम संबंध में थी। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।इस बाबत महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि युवती सदर प्रखंड के कोसुंभा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली है। जबकि उसके मामा का घर शेखपुरा में है। लड़की एक साल से बराबर प्रेमी से मिलने के चक्कर में गांव से भागकर शेखपुरा चली आती है।आज भी उसकी मां उसे साथ लेने आई थी। लेकिन प्रेम में पागल युवती मां के साथ घर जाने से इनकार करते हुए खुद को मामा के घर के कमरे में बंद हो गई। मां सहित अन्य परिवार वालों को युवती द्वारा सुसाइट करने की आशंका सताने लगी।जिसके कारण पुलिस का सहयोग ली।

Leave a Comment