लखीसराय। राष्ट्रीय खेल दिवस पर धूमधाम से स्थानीय केआरके हाई स्कूल ग्राउंड में फ्रेंडली फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस बीच जिले भर के विभिन्न स्कूलों और खेल संस्थानों में कबड्डी, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों के आयोजन हुए। मौके पर खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी ।इस बीच खेलों से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय केआरके हाई स्कूल मैदान में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में लखीसराय और चानन टीम के बीच फुटबॉल का रोमांचक मैच खेला गया। इस दौरान लखीसराय ने चानन को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार और नगर पंचायत सभापति अरविंद पासवान ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और टॉस कराकर खेल की शुरुआत की। बाद विजेता एवं उपविजेता टीम के बीच टाफी देकर उनकी हौसला अफजाई की गई।









