पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान संपन्न ।

लखीसराय। सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में चल रहे पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान के आज अंतिम दिन उत्कृष्ट विभागीय स्टॉल एवं कर्मियों को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा एवं नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान की ओर से संयुक्त रूप से पुरुस्कृत किया गया। उसी कड़ी में आईसीडीएस एवं महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया स्टॉल को भी उत्कृष्ट स्टॉल के रूप में चुना गया। मौके पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा एवं नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान की ओर से संयुक्त रूप से अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर से जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार को सम्मानित किया गया। मौके पर कई आंगनबाड़ी सेविका एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति बंदना पांडेय को भी सराहा गया। क्रमानुसार इस दौरान अन्य बेहतर प्रतिभा को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की गई। विदित हो कि इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्र सरकार की 11साल की उपलब्धियों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से स्थानीय केआरके हाई स्कूल ग्राउंड में चित्र प्रदर्शनी एवं जागरूकता अभियान चलाकर बीते पांच दिनों से जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा था।

Leave a Comment