एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर भागलपुर से गिरफ्तार, धोखाधड़ी और गबन के मामले में डेढ़ साल से चल रहा था फरार,
शेखपुरा। स्थानीय नगर थाना की एक पुलिस टीम ने भागलपुर शहर स्थित जोगसर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में छापामारी कर धोखाधड़ी और गबन के एक मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी तथा एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर अमन कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार फरार आरोपी खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के कन्हैया चक गांव निवासी अखिलेश चौधरी का पुत्र बताया गया है। छापामारी का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के साथ साथ अपर थाना अध्यक्ष धनंजय दास तथा पुलिस सब इन्सपेक्टर राम कुमार रविदास ने संयुक्त रूप में की।
इस बाबत कांड के अनुसंधान पदाधिकारी राम कुमार रविदास ने बताया कि शेखपुरा शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित संचालित एक निजी फाइनेंस कंपनी में गिरफ्तार आरोपी फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी कंपनी से जुड़े लोगों से रुपयों को लेकर कंपनी के कार्यालय में जमा करने के बजाय उसे डकार गया। इस संबंध में कंपनी के प्रबंधक को भनक मिलने के बाद अपने स्तर जांच पड़ताल की।
https://biharbulletin24.in/youth-climbs-pole-to-repair-street-light-dies-due-to-electric-shock/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
2 लाख से अधिक रुपए गबन करने का मामला
जांच पड़ताल में गिरफ्तार फील्ड ऑफिसर द्वारा 2 लाख रुपए से अधिक की राशि का गबन कर लिए जाने का मामला सामने आया। इस संबंध में कंपनी के प्रबंधक द्वारा आरोपी फील्ड ऑफिसर के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी गबन तथा धोखाधड़ी के तहत दर्ज कराई गई थी। उक्त मामले में गिरफ्तार आरोपी फरार चल रहा था। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी भागलपुर शहर में किराए का एक कमरा लेकर वहीं छुपकर रह रहा था।जिसकी भनक मिलने के बाद स्थानीय थाना से एक पुलिस टीम भागलपुर पहुंचकर उसे जोगसर थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर ली। जिसे गुरुवार को पुलिस निगरानी में शेखपुरा लाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया। हालांकि भागलपुर से यहां लाने के क्रम में उसकी तबियत बिगड़ गई थी।जिसको लेकर पुलिस उसका इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में कराई।









