शेखपुरा शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 2 ठेला जब्त
शेखपुरा। नगर परिषद द्वारा बुधवार को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया नगर क्षेत्र के पटेल चौक से चांदनी चौक तक मुख्य सड़क वीआईपी रोड ,समाहरणालय रोड, कटरा चौक, हुसैनाबाद रोड, भोजडीह रोड में सशस्त्र बलों के सहयोग से यह अभियान चलाया गया। इस दौरान दो ठेला मौके से जब्त किया गया। इस दौरान दुकानों में पॉलिथीन के उपयोग की भी जांच की गई। मौके पर दुकानदारों से 5500 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कटरा चौक पर बीच गली में एक व्यक्ति द्वारा दीवार खड़ा कर देने के मामले को भी हटाया गया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी बताया गया कि अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा पारित एक आदेश के तहत यह पूरी कार्रवाई की गई।

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24
55 00 रुपए का जुर्माना वसूल, गली में बनाए गए दीवार को तोड़ा
इस कार्रवाई के शांतिपूर्ण संपन्न होने के लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने जिला प्रशासन से महिला और सशस्त्र पुलिस बल की मांग की थी ।उनके आग्रह पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अतिक्रमण अभियान हटाने के लिए और इस दौरान किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या को लेकर पुलिस बल तैनाती का आदेश दिया गया था। इस दौरान अवैध पार्किंग और अवैध परिचालन वाले वाहनों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया पूरे अभियान के दौरान इस अतिक्रमण को हटाने के लिए दंडाधिकारी ट्रैफिक थाना पुलिस, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मी शामिल हुए। यह अभियान गुरुवार को भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि अतिक्रमण हटाने को लेकर सरकार द्वारा राज्यव्यापी अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत जिले के अन्य नगर क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा है। सरकार के निर्देशों के आलोक में स्थानीय प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में आतंक व्याप्त हो गया है।









