नवादा में हाथियों का उत्पात: कृषि और निर्माण क्षेत्र पर कहर|

BIHAR:नवादा जिले के कौवाकोल क्षेत्र में झारखंड से भटके आठ से दस हाथियों के झुंड ने नावाडीह,सोखोदेवरा एवं कृषि विज्ञान केंद्र सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा की लगभग पांच एकड़ से अधिक जमीन पर लगे गेहूँ की लहलहाती फसल को नुकसान पहुंचाया है। ग्राम निर्माण मंडल की 150 फीट लंबी दीवार भी तोड़ दी गई है। वन विभाग ने हाथियों को नियंत्रित कर जंगल में वापस भेजने के लिए पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से एक विशेष टीम बुलाई है।

नवादा: बिहार के नवादा जिले का कौवाकोल थाना क्षेत्र, जो जंगली और ग्रामीण इलाकों से सटा हुआ है, एक बार फिर हाथियों के आतंक का सामना कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ से दस हाथियों के झुंड ने नावाडीह,सोखोदेवरा एवं कृषि विज्ञान केंद्र सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा की लगभग पांच एकड़ से अधिक जमीन पर लगे गेहूँ की लहलहाती फसल को नुकसान पहुंचाया है। वहीं जेपी आश्रम की दीवाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर हैं, क्योंकि हाथियों का यह समूह रिहायशी और कृषि क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

कौआकोल में हाथियों का उत्पात
हाथियों के इस झुंड ने लालपुर और सेखोदेवरा जैसे इलाकों में कृषि को भारी नुकसान पहुंचाया है। उनके रौंदने से लगभग पांच एकड़ से अधिक जमीन पर लगे गेहूँ की लहलहाती फसल को नुकसान पहुंचाया है और खलिहानों में रखे धान को भी काफी क्षति पहुंची है। केवल फसलें ही नहीं, वहीं जेपी आश्रम की दीवाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। ग्राम निर्माण मंडल के प्रधान महासचिव अरविंद कुमार ने बताया कि हाथियों ने 150 फीट लंबी दीवाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि बीज संरक्षण केंद्र को सुरक्षित रखने के लिए दीवार का निर्माण शीघ्र किया जाए।

दहशत में ग्रामीण
इस संबंध में वन विभाग के रेंजर सौरभ सांडिल्य ने बताया कि हाथियों के दोबारा इलाके में आने की सूचना मिली है। वहीं हाथियों के आतंक से निपटने के लिए वन विभाग की टीम काफी मशक्कत कर रही है। रेंजर सौरभ शांडिल्य के नेतृत्व में वन विभाग की टीम शुक्रवार को रात भर टॉर्च जलाकर मशाल एवं पटाखा की सहायता से सोखोदेवरा जंगल से खदेड़ दिया है। रेंजर सौरभ शांडिल्य ने बताया कि फिलहाल वन विभाग के द्वारा काफी मात्रा में मशाल एवं पटाखा की व्यवस्था कर ली गई है। वरीय अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है। जरूरत पड़ने पर हाथियों पर नियंत्रण पाने के लिए बाहर से भी टीम मंगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिती नियंत्रण में हैं।

Leave a Comment