चार्जिंग के समय इलेक्ट्रिक स्कूटी ब्लास्ट

चार्जिंग के समय इलेक्ट्रिक स्कूटी ब्लास्ट, घर में रखे लाखों की संपति जलकर राख, मचा अफरातफरी.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वारसलीगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 6 में एक वार्ड पार्षद के घर में हुई।वार्ड पार्षद सुनैना देवी के बेटे विकास कुमार रात करीब 10 बजे एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदकर लाए थे। स्कूटी को घर में चार्जिंग के लिए लगाया गया था। लगभग दो घंटे बाद, स्कूटी में धुआं निकला फिर अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरे घर में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

इस भीषण आग में घर में रखे महत्वपूर्ण कागजात, टेलीविजन, पंखा, बाइक और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों के अनुमान के मुताबिक, इस घटना में लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जब घटना हुई तब घर के सभी सदस्य दूसरे रूम में सो रहे थे। जैसे ही ब्लास्ट की आवाज आई सभी घर के बाहर निकल गए।

घर से निकले दूल्हे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

चार्जिंग के समय इलेक्ट्रिक स्कूटी ब्लास्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

पीड़ित के भाई उदय कुमार ने बताया, ‘कल मेरा भाई शो रूम से बजाज कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर आया। स्कूटी को चार्जिंग में उसने लगाया था। सिर्फ 2 घंटे ही हुए थे कि उसमें ब्लास्ट हो गया। स्कूटी जलकर राख हो गया। पुरे घर में आग लग गई, घर के सभी सामान जल गए, 3-4 लाख का नुकसान हुआ है।’

Leave a Comment