शेखपुरा में रेलवे गुमटी के पास बुजुर्ग महिला की मौत:
ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, शव बरामद, पहचान नहीं हो सकी
शेखपुरा। शुरुवार को शहर के पटेल चौक रेलवे गुमटी के समीप एक 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हो गई। महिला का शव रेलवे पटरी के बगल में रहने की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना शेखपुरा के पीटीसी राहुल कुमार ,एएसआई अशोक पासवान तथा कांस्टेबल अजीत कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को जब्त कर टीम ने मृतका के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया।
https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, शव बरामद, पहचान नहीं हो सकी
इस बाबत जीआरपी थाना के एएसआई अशोक पासवान ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि एक बुजुर्ग महिला का शव पटेल चौक रेलवे गुमटी से कुछ मीटर पूरब रेलवे पटरी के समीप लावारिश अवस्था में पड़ी है। उन्होंने कहा कि मृतका के चेहरे और सिर में गहरे चोट का निशान पाया गया है।संभावना व्यक्त की जा रही है कि नवादा से शेखपुरा होकर पटना जाने वाली ट्रेन के चपेट में आने से महिला की मौत हुई है।उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।साथ ही मृतका के शव की पहचान हेतु आसपास के थाना पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पहचान के लिए आसपास के थाना पुलिस को भी सूचित किया गया है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।









