ईसीआई विशेष प्रेक्षक ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

लखीसराय।

भरत खेड़ा, (भाo प्रo सेo) विशेष प्रेक्षक, निर्वाचक सूची, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के निमित्त सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

 

विदित हो कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 बीते 25.6.2025 से शुरू हुआ था। इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में दिनांक 25.06.2025 से दिनांक 26.7.2025 तक सभी मतदाताओं के द्वारा गणना प्रपत्र जमा करना था। इसके पश्चात दिनांक 01.08.2025 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया है। दिनांक 01.08.2025 से दिनांक 01.09.2025 तक दावा आपत्ति की अवधि निर्धारित है।

 

दिनांक 25.9.2025 तक प्राप्त दावा/ आपत्तियों का निष्पादन किया जाएगा एवं अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 30.9.2025 को किया जाएगा।

बैठक में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा पीपीटी के माध्यम से विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा को लखीसराय जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अभी तक संपन्न सभी चरणों से अवगत कराया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि लखीसराय जिला में दिनांक 1.8.2025 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में लगभग 93% लोगों के नाम शामिल हैं।

 

विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची में अगर किसी का नाम शामिल नहीं है और वे योग्य मतदाता है तो फॉर्म 06 के साथ आवश्यक दस्तावेज देखकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसी प्रकार किसी मतदाता के विवरणी में अशुद्धि को दूर करने हेतु फार्म 8 को भरा जा सकता है।

 

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा अभी तक दावा आपत्ति से संबंधित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

 

प्रेक्षक द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्य से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बताया गया कि वे लखीसराय जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य से संतुष्ट हैं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतु शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अमित कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment