धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान आयोजित।

लखीसराय – केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आदिवासी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की गई है।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य जनजातीय बहुल गांव में जनजातीय परिवारों के समुदायों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार करना तथा उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।

लखीसराय जिले में सूर्यगढ़ा प्रखंड के कुल 08 गांवों तथा चानन प्रखंड के कुल 02 गांवों का इस योजना के लिए चयन किया गया है। जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के सफल संचालन एवं आम लोगों के बीच जागरूकता को लेकर 15 से 30 जून 2025 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य रूप से इन गांव में शिक्षा/स्वास्थ्य/पेयजल/आवास/आंगनबाड़ी /टोला संपर्क/ पथ आदि सुविधाओं को उपलब्ध कराना है इसके अलावा आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड शाहिद सभी तरह के प्रमाण पत्र यथा जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड निर्माण सभी तरह के पेंशन के लिए अनुसूचित जनजाति के लोगों को लाभ प्रदान किया जाएगा। संबंधित मामलों की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद ने दी।

Leave a Comment