हिसुआ की दुर्गेशनंदनी ने नीट परीक्षा में लहराया परचम, 577 अंक लाकर लाया 3934वां रैंक

नवादा : सच्ची मेहनत और लगन कभी बेकार नहीं जाता। जिसका सिर किताबों के लिए झुकता है, वह हमेशा फिर सिर उठाकर चलता है । सतत परिश्रम से मिली सफलता खुद शोर मचा देती है । ऐसा हीं सफलता नवादा की हिसुआ नगर परिषद के कंचन बाग निवासी हिसुआ के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ॰ रवि निवासी की पुत्री दुर्गेश नंदनी ने नीट परीक्षा में पायी है। उसने पहले हीं प्रयास में नीट परीक्षा 2025 में कुल 720 अंक में 577 अंक लाकर नवादा और परिवार का नाम रौशन किया है। बता दें पूरे भारत में कुल 2287000 छात्रों में यह 3934 वां रैंक लाया है।

 

बता दें कि दुर्गेश नंदनी बचपन से मेधावी छात्रा रही है। 96% अंक 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में लाकर तथा 10वीं(मैट्रिक) परीक्षा में भी 97% प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया था। इसकी लगातार सफलता पर इनके परिजन एवं जिले के लोग गौरवांवित हैं। परिजनों और सगे संबंधियों द्वारा मेधावी बेटियों को मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामना दिया वहीं निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इनके सफलता में मां विनती देवी ,पिता डॉ॰ रवि निवास ,मामा विनय कुमार ,काजू कुमार का पुरा -पुरा योगदान रहा।

Leave a Comment