2024 का दुर्गा पूजा होगा ऐतिहासिक जिला प्रशासन में कस लिया कमर

नवादा :- दूर्गापूजा पर्व-2024 के सफल आयोजन हेतु विधि-व्यवस्था के मद्देनजर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में जिले के सभी थानों से संबंधित शांति समिति की बैठक थानावार तथा जिला शांति समिति की बैठक निम्न प्रकार निर्धारित की गई है:-

दिनांक 02.10.2024 को 04ः00 बजे अप0 में जिला शांति समिति बैठक होगी।

दिनांक 04.10.2024 को 11ः00 बजे पूर्वा0 में पकरीबरावां थाना परिसर में बैठक-पकरीबरावां थाना, धमौल थाना, कौआकोल थाना, रोह थाना एवं रूपौ थाना के साथ बैठक होगी।

दिनांक 04.10.2024 को 01ः00 बजे अप0 में वारिसलीगंज थाना परिसर में बैठक-वारिसलीगंज थाना, काशीचक थाना एवं शाहपुर के साथ बैठक होगी।

दिनांक 04.10.2024 को 04ः00 बजे अप0 में मुफस्सिल थाना परिसर में बैठक-मुफस्सिल थाना, नगर थाना, बुन्देलखण्ड थाना, कादिरगंज थाना, हिसुआ एवं नारदीगंज थाना के साथ बैठक होगी।

दिनांक 05.10.2024 को 11ः00 बजे पूर्वा0 में अकबरपुर थाना परिसर में बैठक-अकबरपुर थाना, नेमदारगंज थाना, गोविंदपुर थाना, थाली थाना एवं नरहट थाना के साथ बैठक होगी।

दिनांक 05.10.2024 को 01ः00 बजे अप0 में सिरदला थाना परिसर में बैठक-सिरदला थाना, परनाडाबर थाना, मेसकौर थाना, सीतामढ़ी थाना एवं रजौली थाना के साथ बैठक होगी।

  उक्त तिथि के अनुसार जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष, ओपी प्रभारी को निदेश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित शांति समिति सदस्यों को ससमय निर्धारित स्थल पर आमंत्रित करना सुनिश्चित करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली को निदेशित किया गया है कि वे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ थानावार शांति समिति की बैठक उक्त निर्धारित तिथि से पूर्व संपन्न करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Comment