स्मार्ट प्रीपेड मीटर से उपभोक्ताओं का बिजली बिल हो रहा चार गुना -सतीश कुमार जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी

नवादा जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष के अध्यक्षता में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को लेकर प्रेस वार्ता किया गया श्री सिंह ने बिहार सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए स्मार्ट मीटर एवं प्रीपेड मीटर से उपभोक्ताओं के परेशानियों की ओर ध्यान दिलाया जिन उपभोक्ताओं का बिल ₹1000 आता था आज उनका बिल कभी 3000 कभी 3500 हो तो कभी ₹4000 आता है जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई ऐसे स्टेट हैं जहां की स्मार्ट मीटर एवं प्रीपेड मीटर नहीं लगाया तो गुजरात सरकार ने भी समीक्षा की बात की है जिला अध्यक्ष ने बिहार सरकार से अपील करते हुए स्मार्ट मीटर एवं प्रीपेड मीटर को अभिलंब रोक लगाने की बात की है इस कार्यक्रम को लेकर जन जागरण कार्यक्रम हर प्रखंड में 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक किया जाएगा इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे अंजनी कुमार पप्पू रजौली प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी, राजीव कुमार, रजनीकांत दीक्षित, यूथ जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद अंसारी, बंगाली पासवान ,सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष गोपेश कुमार, अरविंद कुमार, रोह प्रखंड अध्यक्ष नीरज पासवान ,महिला जिला अध्यक्ष शमा परवीन ,आदि









