ड्राइवर ने हार्ट अटैक के बाद भी बचाई सभी सवारी की जान

उस ड्राईवर को दिल से सलाम जिसने आखरी सांस लेते हुए कई लोगों की जान बचाई.. जान जाते जाते भी बचा ली यात्रियों की जान.. उस महान आत्मा के लिए एक सैल्यूट तो बनता है..

खबर #मुजफ्फरपुर के कुढ़नी इलाके की है जहां एक बस चालक अपनी आखरी सांस में भी कई जान को बचाने वाला फरिस्ता बन गया. किशनगंज से पटना जा रही एक यात्री बस के चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया. इससे चालक की मौत ड्राइविंग सीट पर ही हो गई. दम तोड़ने से पहले चालक ने दर्द के बीच भी पहले बस और यात्रियों को बचाया और फिर स्टीयरिंग पर ही दम तोड़ दिया. मृतक चालक की पहचान पटना के मीठापुर थाना निवासी मुन्ना नेपाली (60) के रूप में हुई है. सफर के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे ने बस में बैठे सभी यात्रियों को झकझोर कर रख दिया. वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

Leave a Comment