लखीसराय :आईएएस डीएम ने दी सड़क दुर्घटनाओं के दिवंगत लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि । मौके पर डीटीओ सहित अन्य अधिकाररियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में विद्यापीठ चौक पर कैंडल जलाकर लोगों को सड़क दुघर्टना से सावधानी बरतने की अपील की गई । साथ ही आईएएस डीएम ने जिले वासियों से सड़क सुरक्षा नियमों के अनुसार वाहनों की परिचालन किए जाने की अपील की।

मौके पर डीटीओ मुकूल पंकज मणि ने कहा कि आज संध्या 6 बजे जिलाधिकारी की ओर से विद्यापीठ चौक पर सड़क दुर्घटना में दिवंगत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु मोमबत्ती जलाकर लोगों से अनुरोध किया गया की सड़क दुर्घटना से सावधानी बरतने की अपील की गई। दूसरी ओर घायलों की सहायता करने के लिए भी लोगों से आगे आने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता जनार्दन मेहता, अमृत भाई पटेल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।









