डीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

डीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

नवादा/बिहार। आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी, नवादा ने आज ईवीएम वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरा के व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, अग्नि से सुरक्षा से संबंधित, सभी बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने वेयर हाउस की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को बिजली की व्यवस्था शुव्यवस्थित करने का निर्देश दिये।

 

इस अवसर पर डीएसपी (मु0), उप निर्वाचन पदाधिकारी नवादा, अवर निर्वाचन पदाधिकारी नवादा , के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment