लखीसराय उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री, विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने लखीसराय-शेखपुरा सीमा पर स्थित टाल क्षेत्र के नीमचक ग्राम पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। विदित हो कि इस इलाका का बाढ़ के कारण जिला मुख्यालय से संपर्क पूर्णतः समाप्त हो चुका है।
उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच सूखा अनाज एवं पशुओं के लिए चारा की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
दौरे के क्रम में लोगों ने साबिकपुर, बभनगामा , रामनगर अमहरा एवं मनकट्ठा ग्राम का भ्रमण किया, जहाँ बाढ़ग्रस्त ग्रामीणों से भेंटकर राहत सामग्री एवं नाव की समुचित व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए।
अमहरा पंचायत में भौतिक सर्वेक्षण कर राहत शिविरों के त्वरित संचालन का आदेश दिया गया, ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आश्रय एवं आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध हो सकें।
जिला प्रशासन का संकल्प:
“सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ है और सभी आवश्यक कदम तत्काल उठाए जा रहे हैं।”









