लखीसराय। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में श्रावणी मेला के अवसर पर इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर (अशोक धाम) में श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण निमित्त बैठक अशोक धाम मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर आवश्यक महिला एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, पार्किंग की समुचित व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, चलंत शौचालय, बिजली की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए शेड, चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई, एवं संबंधित पदाधिकारी को श्रावणी मेला की आवश्यक तैयारी हेतु कार्य करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, सिविल सर्जन बी0पी0 सिन्हा, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी -सह- प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्राची कुमारी, सचिव इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।









