युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइट, पति – पत्नी के बीच काफी दिनों से चल रहा था विवाद,
शेखपुरा। जिले के करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत लहना गांव में एक 35 वर्षीय युवक अरबिंद केवट ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष विनय कुमार तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक का शव जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दी। मृतक लहना गांव निवासी अनिक केवट का सबसे बड़ा पुत्र था। मृतक तीन भाई था।
https://biharbulletin24.in/major-fire-in-tent-shop-due-to-electrical-short-circuit/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
घटना के दौरान घर में था अकेला, मृतक 3 बच्चों का था पिता
जबकि वह तीन बच्चों का पिता था। मृतक पिकअप वैन का चालक था। जो ड्राइवरी करके परिवार का भरण पोषण किया करता था। सूत्रों ने बताया कि मृतक को उसके पत्नी के साथ पिछले कुछ माह से विवाद चल रहा था। जिसके कारण युवक ने बीती रात्रि गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को आसपड़ोस के लोगों ने युवक के शव को घर के छत से लटकते पाया।तब इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में गांव के लोग जमा हो गए। इस बाबत पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी अपने ननिहाल के गांव भिखनी में बच्चों के साथ थी। जबकि वह घर में अकेला था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बीती रात में भिखनी गांव से ही लौटा था। वहां से लौटने के बाद वह घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।जबकि पूरे गांव में मातम पसर गया है।









